खेरागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग को मोबाइल पर परेशान करने वाला आरोपी 20 घंटे में गिरफ्तार, आईफोन बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 2 जुलाई 2026

खेरागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग को मोबाइल पर परेशान करने वाला आरोपी 20 घंटे में गिरफ्तार, आईफोन बरामद

खेरागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग को मोबाइल पर परेशान करने वाला आरोपी 20 घंटे में गिरफ्तार, आईफोन बरामद

आगरा। खेरागढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को मोबाइल पर लगातार मैसेज भेजकर परेशान करने वाले आरोपी को महज 20 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक आईफोन भी बरामद किया है, जिसे डिजिटल साक्ष्यों की जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 30 जून को पीड़िता के पिता ने थाना खेरागढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को मोबाइल पर लगातार आपत्तिजनक और परेशान करने वाले संदेश भेज रहा है। शिकायत के आधार पर थाना खेरागढ़ में मुकदमा संख्या 129/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 78(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 11(iv)/12 में मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस आयुक्त खेरागढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ऊंटगन नदी पुल के पास घेराबंदी कर आरोपी छोटू खां को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पप्पू खां उर्फ घोघा का पुत्र है और तौमर मोहल्ला, कस्बा एवं थाना खेरागढ़ का निवासी है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक आईफोन बरामद किया। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की फॉरेंसिक और डिजिटल जांच कर मामले से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्र किए जाएंगे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

video

Pages