एकता पुलिस की त्वरित कार्रवाई: बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 2 जुलाई 2026

एकता पुलिस की त्वरित कार्रवाई: बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

एकता पुलिस की त्वरित कार्रवाई: बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

आगरा। थाना एकता पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वादी ने थाना एकता में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री को बंटू नामक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना एकता में मु0अ0सं0 275/2026 के तहत धारा 137(2) में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बालिका की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना एकता पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इनर रिंग रोड स्थित लखनऊ एक्सप्रेसवे कट के पास से आरोपी बंटू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

video

Pages