प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक होंगे ऑनलाइन नामांकन, करें आवेदन, उठाएं लाभ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 5 जुलाई 2026

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक होंगे ऑनलाइन नामांकन, करें आवेदन, उठाएं लाभ

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक होंगे ऑनलाइन नामांकन, करें आवेदन, उठाएं लाभ

18 वर्ष से कम आयु के प्रतिभाशाली बच्चों से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु आवेदन की अपील

वीरता, खेल, विज्ञान, कला व समाजसेवा में उत्कृष्ट बच्चों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान: जिला प्रोबेशन अधिकारी

आगरा:-जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी ने अवगत कराया है कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP)-2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिश की प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ हो चुकी है। नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन भारत सरकार के पोर्टल https://awards.gov.in⁠ पर ऑनलाइन किया जा सकता है। यह पुरस्कार बच्चों की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं असाधारण उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने हेतु प्रदान किया जाता है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु (31 जुलाई 2026 की स्थिति में) के ऐसे प्रतिभाशाली बच्चे, जिन्होंने वीरता, समाजसेवा, पर्यावरण, खेल, कला, संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं असाधारण योगदान दिया है, उनके नाम संबंधित पोर्टल पर ऑनलाइन नामांकित किए जा सकते हैं।
उन्होंने जनपद के सभी पात्र बच्चों, अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों एवं संबंधित विभागों से अपील की है कि अधिक से अधिक योग्य बच्चों का नामांकन निर्धारित समय सीमा के भीतर कराकर उन्हें इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान का लाभ दिलाने में सहयोग करें।
-----------------

video

Pages