2.160 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, सदर बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
आगरा के थाना सदर बाजार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 2.160 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम क्षेत्र में रोहता नगर से शमशाबाद की ओर चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान हाथ में थैला लिए एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर सुनसान कच्चे रास्ते की ओर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे हिरासत में ले लिया।
सहायक पुलिस आयुक्त, सदर की मौजूदगी में आरोपी के थैले की तलाशी ली गई, जिसमें से 2.160 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है।
बरामदगी के आधार पर थाना सदर बाजार में मु.अ.सं. 0411/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह गांजा कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।