मिशन शक्ति टीम की बड़ी सफलता, गुमशुदा युवती को मध्य प्रदेश से सकुशल किया बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 5 जुलाई 2026

मिशन शक्ति टीम की बड़ी सफलता, गुमशुदा युवती को मध्य प्रदेश से सकुशल किया बरामद

मिशन शक्ति टीम की बड़ी सफलता, गुमशुदा युवती को मध्य प्रदेश से सकुशल किया बरामद

आगरा के थाना पिढौरा पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने थाना पिढौरा में सूचना दी थी कि उसकी पत्नी रात में बिना बताए घर से कहीं चली गई है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद थाना पिढौरा में गुमशुदगी संख्या 02/2026 दर्ज की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मिशन शक्ति टीम ने कंट्रोल रूम, स्थानीय लोगों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से लगातार तलाश अभियान चलाया। जांच के दौरान युवती को ग्राम हीरालाल का पुरा, थाना फूप, जिला भिंड (मध्य प्रदेश) से सकुशल बरामद कर लिया गया।

बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए युवती को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

अपनी बेटी को सकुशल वापस पाकर परिजनों की आंखें खुशी से नम हो गईं। उन्होंने आगरा पुलिस और मिशन शक्ति टीम का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।

video

Pages