24 घंटे के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाह पुलिस की त्वरित कार्रवाई - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 25 जुलाई 2026

24 घंटे के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाह पुलिस की त्वरित कार्रवाई

24 घंटे के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाह पुलिस की त्वरित कार्रवाई

आगरा। थाना बाह क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद मुख्य आरोपी को घटना दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को फरेरा तिराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता द्वारा थाना बाह में दर्ज कराई गई तहरीर में बताया गया कि कुछ माह पहले शिवम पुत्र मौहर सिंह उनकी नाबालिग पुत्री को स्कूल आते-जाते समय परेशान करता था। आरोप है कि उसने किशोरी को डराकर एक मोबाइल फोन दिया और उससे बातचीत करने का दबाव बनाया। बाद में आरोपी ने उसे अपने झांसे में लेकर खेतों में बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर थाना बाह में मुकदमा संख्या 153/26 के तहत धारा 296, 64(1), 351(2) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस आयुक्त आगरा, अपर पुलिस आयुक्त तथा पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त बाह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बाह के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम लगातार संभावित स्थानों पर दबिश और चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद मुख्य आरोपी शिवम पुत्र मौहर सिंह को फरेरा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

video

Pages