25 जुलाई को आगरा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जनसभा और विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास की तैयारी तेज - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 22 जुलाई 2026

25 जुलाई को आगरा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जनसभा और विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास की तैयारी तेज

25 जुलाई को आगरा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जनसभा और विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास की तैयारी तेज

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को आगरा के प्रस्तावित दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान उनके जनसभा को संबोधित करने के साथ ही जिले की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

मंगलवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर संभावित जनसभा स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने जीआईसी मैदान, कोठी मीना बाजार, टाटा ग्राउंड तथा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर स्थित शिवाजी मंडपम ऑडिटोरियम का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनसभा स्थल की उपयुक्तता, पार्किंग व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा बरसात के मौसम को देखते हुए आवश्यक वैकल्पिक इंतजामों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान आगरा की कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं और परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किए जाने की संभावना है। हालांकि अंतिम कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि होना अभी शेष है।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आजाद भगत सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) अमरेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

video

Pages