फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में मिला युवक का शव, कई दिन पुराना होने से नहीं हो सकी शिनाख्त - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 22 जुलाई 2026

फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में मिला युवक का शव, कई दिन पुराना होने से नहीं हो सकी शिनाख्त

फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में मिला युवक का शव, कई दिन पुराना होने से नहीं हो सकी शिनाख्त

आगरा। विश्व धरोहर फतेहपुर सीकरी स्मारक परिसर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब दीवान-ए-खास के पीछे नगीना मस्जिद के समीप स्थित प्राचीन शाही तालाब में एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार सुबह ड्यूटी पर तैनात एसआईएस सुरक्षा कर्मियों ने शाही तालाब में करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना संरक्षण सहायक और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह, चौकी प्रभारी प्रमोद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने काले रंग की पैंट पहन रखी थी। पुलिस के मुताबिक शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

फिलहाल पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही स्मारक परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि युवक की पहचान होने के साथ-साथ उसकी मौत के कारणों का भी पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

video

Pages