मेले में बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोर 4 घंटे में गिरफ्तार, न्यू आगरा पुलिस ने बरामद की चोरी की मोटरसाइकिल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 21 जुलाई 2026

मेले में बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोर 4 घंटे में गिरफ्तार, न्यू आगरा पुलिस ने बरामद की चोरी की मोटरसाइकिल

मेले में बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोर 4 घंटे में गिरफ्तार, न्यू आगरा पुलिस ने बरामद की चोरी की मोटरसाइकिल

आगरा। थाना न्यू आगरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मेले से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को घटना के मात्र चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार, बम्बई बगीची में लगे मेले से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पीड़ित की सूचना पर थाना न्यू आगरा में मु0अ0सं0 285/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना न्यू आगरा पुलिस ने तत्काल विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सक्रिय निगरानी के आधार पर कार्रवाई करते हुए खासपुर चौराहे के पास से दो अभियुक्तों निखिल और युवराज को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास तथा अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

न्यू आगरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल पीड़ित को महज चार घंटे में उसकी मोटरसाइकिल वापस मिल गई, बल्कि मेले में चोरी जैसी घटनाओं पर भी प्रभावी अंकुश लगाने का संदेश गया है। पुलिस ने आमजन से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।

video

Pages