केंद्रीय मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल के प्रयास से जलेसर रोड स्टेशन पर शुरू हुआ,दिल्ली-अलीपुरद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 19 जुलाई 2026

केंद्रीय मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल के प्रयास से जलेसर रोड स्टेशन पर शुरू हुआ,दिल्ली-अलीपुरद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव

केंद्रीय मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल के प्रयास से जलेसर रोड स्टेशन पर शुरू हुआ,दिल्ली-अलीपुरद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव

जलेसर रोड स्टेशन पर रुकेगी दिल्ली-अलीपुरद्वार एक्सप्रेस, 20 जुलाई से लागू होगी नई व्यवस्था, रेलवे ने जारी की नई समय सारिणी

आगरा लोकभाषा क्षेत्र के एत्मादपुर व जलेसर विधानसभा के सैकड़ों गांवों की जनता को होगा सीधा लाभ: जलेसर रोड पर अप-डाउन दोनों तरफ रुकेगी 15484/15483 दिल्ली-अलीपुरद्वार एक्सप्रेस ट्रेन

हाथरस-टूंडला जाने का झंझट खत्म, अब घर के पास मिलेगी रेल सुविधा*- *केंद्रीय मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल जी के अनुरोध पर,रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने मानी क्षेत्रीय जनता की मांग

 यात्रियों को  मिली बड़ी राहत-दिल्ली से पश्चिम बंगाल तक सीधी सुविधा: जलेसर रोड स्टेशन पर 20 जुलाई से रुकेगी महानंदा एक्सप्रेस

आगरा:- केंद्रीय मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली अलीपुरद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव अब जलेसर रोड स्टेशन पर होगा। यह व्यवस्था 20 जुलाई से लागू होगी, जिससे यात्रियों को यात्रा में आसानी होगी। ट्रेन की नई समय सारणी जारी कर दी गई है।
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे मंत्रालय ने जलेसर रोड स्टेशन पर आगामी 20 जुलाई से अप व डाउन दोनों साइड से ट्रेन ठहराव की स्वीकृति दी है।

केंद्रीय मंत्री प्रो. बघेल ने बताया कि दिल्ली अलीपुरद्वार एक्सप्रेस ट्रेन के अप व डाउन दोनों साइड से ट्रेन ठहराव की व्यवस्था जलेसर रोड स्टेशन पर शुरू होने से, जलेसर रोड स्टेशन के आसपास के आगरा लोकसभा क्षेत्र की एत्मादपुर एवं जलेसर विधानसभा तथा सादाबाद विधानसभा के अंतर्गत सैकड़ों  गांवों की ग्रामीण जनता को सुगम यात्रा का लाभ प्राप्त होगा। इलाके के लोगों को दिल्ली से पश्चिम बंगाल तक की यात्रा करने की रेल सुविधा मिलेगी। ट्रेन का ठहराव न होने से पहले आसपास के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए हाथरस व टूंडला जंक्शन पर जाना पड़ता था। जिससे इन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब यात्रियों की मांग को देखते हुए उक्त ट्रेन के ठहराव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा ट्रेन ठहराव संबंधी विस्तृत समय सारणी जारी करते हुए संबंधित सूचना स्टेशन अधीक्षक को देकर तद संबंधी तैयारियों, टिकट बिक्री तथा ट्रेन ठहराव की सूचना का विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार के निर्देश दिए गए हैं जिससे कि अधिकाधिक यात्रियों को लाभ प्राप्त हो सके।

मा. केंद्रीय मंत्री श्री बघेल ने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता की ट्रेन ठहराव की मांग व आवश्यकता को देखते हुए उनके द्वारा व्यक्तिगत मिलकर मांग को रखा गया था जिसका सुखद परिणाम मिला है।

नई समय सारणी जारी
रेलवे द्वारा दिल्ली अलीपुरद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का  ठहराव जलेसर रोड स्टेशन पर देते हुए नयी समय सारणी जारी कर दी है। समय सारणी के अनुसार प्रतिदिन गाड़ी संख्या-15484,दिल्ली अलीपुरद्वार एक्सप्रेस/महानंदा एक्सप्रेस,यह ट्रेन दिल्ली स्टेशन से चलकर 20 जुलाई को जलेसर रोड स्टेशन पर 10:28 बजे पहुंचेगी तथा 10:30 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे द्वारा जारी आदेश की समय सारिणी में ट्रेन संख्या 15484-दिल्ली अलीपुरद्वार एक्सप्रेस का डब्ल्यूटीटी-10:38-10:40 बजे तथा पीटीटी-10:28-10:30 दर्शाया गया है।
वापसी समय सारिणी ट्रेन संख्या 15483 अलीपुरद्वार दिल्ली एक्सप्रेस 19 जुलाई को 4:55 बजे जलेसर रोड स्टेशन पहुंचकर 4:57 पर प्रस्थान करेगी। समय सारिणी में ट्रेन संख्या 15483-अलीपुरद्वार- दिल्ली एक्सप्रेस का डब्ल्यूटीटी-17:00-17:02 बजे तथा पीटीटी-16:55-16:57 दर्शाया गया है।

video

Pages