उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई अब 4 अगस्त को
प्रशासनिक कारणों से कार्यक्रम की तिथि में परिवर्तन, संबंधित अधिकारियों को निर्देश
आगरा:-उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा जनपद आगरा में प्रस्तावित महिला जनसुनवाई, समीक्षा बैठक एवं निरीक्षण कार्यक्रम की तिथि में प्रशासनिक कारणों से परिवर्तन किया गया है।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान का जनपद आगरा में प्रस्तावित कार्यक्रम पूर्व निर्धारित तिथि 1 अगस्त 2026 के स्थान पर अब 4 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा।
यह परिवर्तन 1 अगस्त 2026 को जनपद आगरा में तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले "संपूर्ण समाधान दिवस" कार्यक्रम के दृष्टिगत किया गया है। आयोग द्वारा जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को संशोधित तिथि की सूचना तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि महिला जनसुनवाई, समीक्षा बैठक एवं निरीक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों से संशोधित तिथि के अनुसार आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने तथा कार्यक्रम को प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का अनुरोध किया है।