मानसिक चिकित्सालय स्वास्थ्य संस्थान, आगरा में निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

मानसिक चिकित्सालय स्वास्थ्य संस्थान, आगरा में निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

मानसिक चिकित्सालय स्वास्थ्य संस्थान, आगरा में निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने मानसिक चिकित्सालय का किया निरीक्षण, मरीजों के अधिकारों व सुविधाओं पर दिया जोर

आगरा:-मा. जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के निर्देशानुसार पंकज कुमार-I, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा द्वारा मानसिक चिकित्सालय स्वास्थ्य संस्थान, आगरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थान में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा, आवास, भोजन, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

निरीक्षण उपरांत संस्थान में निवासरत मरीजों एवं उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों के मध्य विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव महोदय ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, विधिक अधिकारों तथा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के लिए उपलब्ध विभिन्न विधिक सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को न्याय तक समान एवं सुलभ पहुंच सुनिश्चित कराना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार राठौर, अधीक्षक अनिल सिसोदिया तथा संस्थान के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने विधिक जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी प्रतिभागियों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का संदेश देकर किया गया।
----------

video

Pages