सपा महानगर कार्यालय में मनाई गई महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती, सामाजिक न्याय और एकजुटता का दिया संदेश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

सपा महानगर कार्यालय में मनाई गई महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती, सामाजिक न्याय और एकजुटता का दिया संदेश

सपा महानगर कार्यालय में मनाई गई महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती, सामाजिक न्याय और एकजुटता का दिया संदेश

महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास बोले—महाराजा दक्ष प्रजापति के आदर्श आज भी समाज को देते हैं समानता और भाईचारे की प्रेरणा

आगरा। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय में बुधवार को महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर प्रजापति समाज के लोगों के साथ बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति परिश्रम, संगठन, स्वाभिमान और सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। उनके आदर्श आज भी सामाजिक न्याय, समानता और एकजुटता की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी समाजों के सम्मान, अधिकार और भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध है तथा सामाजिक न्याय, भाईचारे और विकास की राजनीति को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रजापति समाज की सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रजापति समाज की बड़ी आबादी है और प्रदेश की अनेक विधानसभा सीटों पर समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने समाजवादी पार्टी को मजबूत करने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जसराना विधायक सचिन यादव एवं शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा राहुल चतुर्वेदी, ममता टपलू, बिनय अग्रवाल, रूपाली दीक्षित, प्रमोद यादव, रवि मेहरा, सुनेरी लाल गोला, पवन प्रजापति, डॉ. गोपाल प्रजापति, ग्रीष गोयल, मनोज गुप्ता, सोमेश गुप्ता, जमील खान, भरत सिंह प्रजापति, कालीचरण प्रजापति, जमील सिद्दीकी, सतीश चहार, अमीर सिंह फौजदार, हसीन खान, राजीव सविता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रजापति समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

video

Pages