आगरा में एफएसडीए का छापा: 50 किलो अस्वच्छ पनीर और 150 लीटर मिश्रित दूध कराया नष्ट, नमूने जांच के लिए भेजे - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 1 जुलाई 2026

आगरा में एफएसडीए का छापा: 50 किलो अस्वच्छ पनीर और 150 लीटर मिश्रित दूध कराया नष्ट, नमूने जांच के लिए भेजे

आगरा में एफएसडीए का छापा: 50 किलो अस्वच्छ पनीर और 150 लीटर मिश्रित दूध कराया नष्ट, नमूने जांच के लिए भेजे

आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने मंगलवार को अछनेरा क्षेत्र के ग्राम कुकथला स्थित एक पनीर निर्माण इकाई पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान पनीर का निर्माण अस्वच्छ एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के विपरीत परिस्थितियों में होता पाया गया। टीम ने मौके पर ही 50 किलो अस्वच्छ पनीर और 150 लीटर मिश्रित दूध को नष्ट कराया, जबकि दूध, घी और पनीर के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।

एफएसडीए की इस अचानक कार्रवाई से क्षेत्र के खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान निर्माण इकाई में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन संतोषजनक नहीं पाया गया।

विभाग ने खाद्य कारोबारकर्ता शिव कुमार पुत्र बदलन सिंह, निवासी ग्राम कुकथला, थाना अछनेरा को निर्माण इकाई में समुचित स्वच्छता बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

एफएसडीए अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

video

Pages