केबल चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 6 किलो तांबे का तार बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 4 जुलाई 2026

केबल चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 6 किलो तांबे का तार बरामद

केबल चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 6 किलो तांबे का तार बरामद

आगरा। थाना कागारौल पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय केबल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का 6 किलोग्राम तांबे का तार बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक पुत्र राजू और संजीव पुत्र महेश के रूप में हुई है। दोनों थाना कागारौल क्षेत्र के गांव औरंगपुर के निवासी हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 25 जून की रात खेडिया गांव स्थित एक किसान के ट्यूबवेल से केबल चोरी की थी। पूछताछ के दौरान दोनों ने क्षेत्र में हुई कई अन्य केबल चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का तांबे का तार बरामद कर लिया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।

पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य वारदातों में उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

video

Pages