रकाबगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 7 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा; आरोपी गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 8 जुलाई 2026

रकाबगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 7 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा; आरोपी गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

रकाबगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 7 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा; आरोपी गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

आगरा। थाना रकाबगंज पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी की घटना का महज 7 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

पुलिस के अनुसार वादी ने थाना रकाबगंज में सूचना दी कि वह अपने गांव बासौनी जाने के लिए बिजलीघर चौराहे पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसे कुछ देर के लिए नींद आ गई। जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि उसकी पैंट की जेब कटी हुई थी और जेब में रखा मोबाइल फोन चोरी हो चुका था। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रकाबगंज में मु.अ.सं. 102/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना रकाबगंज पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए हाथी घाट तिराहे के पास से आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

थाना रकाबगंज पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित किया है कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार सतर्क और सक्रिय है तथा आमजन की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

video

Pages