वारंटी अभियान में बसई अरेला पुलिस को सफलता, 7 साल पुराने मामले का वारंटी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 25 जुलाई 2026

वारंटी अभियान में बसई अरेला पुलिस को सफलता, 7 साल पुराने मामले का वारंटी गिरफ्तार

वारंटी अभियान में बसई अरेला पुलिस को सफलता, 7 साल पुराने मामले का वारंटी गिरफ्तार

आगरा। कमिश्नरेट आगरा द्वारा चलाए जा रहे विशेष वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना बसई अरेला पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना बसई अरेला क्षेत्र में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एसटी संख्या 2375/19 एवं अपराध संख्या 0070/2017, धारा 138(बी) ई.सी. एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त अपने घर पर मौजूद है।

सूचना मिलते ही थाना बसई अरेला पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विक्रम सिंह पुत्र विधाराम, निवासी ग्राम गुर्जा रामजस, थाना बसई अरेला, कमिश्नरेट आगरा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कमिश्नरेट स्तर पर वारंटियों और वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है, ताकि न्यायालय से लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

video

Pages