फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, मां और 8 वर्षीय बेटे की मौत, पिता-बेटी समेत तीन गंभीर घायल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 19 जुलाई 2026

फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, मां और 8 वर्षीय बेटे की मौत, पिता-बेटी समेत तीन गंभीर घायल

फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, मां और 8 वर्षीय बेटे की मौत, पिता-बेटी समेत तीन गंभीर घायल

फिरोजाबाद। आगरा मंडल के फिरोजाबाद जनपद में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में मां और उसके 8 वर्षीय बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता, बेटी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा थाना मक्खनपुर क्षेत्र स्थित नए बाईपास पर शाम करीब 6 बजे हुआ, जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। हादसे में 8 वर्षीय अग्रिम पुत्र सचिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां राखी पत्नी सचिन ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार कार सवार परिवार मैनपुरी के कुरावली का निवासी है। हादसे में सचिन, उनकी बेटी और चालक यश प्रताप गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

दुर्घटना के बाद नए बाईपास पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

video

Pages