ब्राह्मण परिवार को न्याय दिलाने की मांग तेज, सपा ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 19 जुलाई 2026

ब्राह्मण परिवार को न्याय दिलाने की मांग तेज, सपा ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

ब्राह्मण परिवार को न्याय दिलाने की मांग तेज, सपा ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

आगरा। समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल टेड़ी बगिया स्थित भगवती बाग (यमुना पल्ली पार्क) निवासी स्वर्गीय दिनेश चंद्र शर्मा के शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मामले की निष्पक्ष, त्वरित एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।

महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि पीड़ित ब्राह्मण परिवार को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई या दोषियों को बचाने का प्रयास किया गया, तो समाजवादी पार्टी इस मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग करते हुए कहा कि कानून सभी के लिए समान है और दोषियों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

video

Pages