आगरा: बाजार में महिला के पर्स से मोबाइल उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन और ₹9,560 बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 6 जुलाई 2026

आगरा: बाजार में महिला के पर्स से मोबाइल उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन और ₹9,560 बरामद

आगरा: बाजार में महिला के पर्स से मोबाइल उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन और ₹9,560 बरामद

आगरा। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने बाजार में खरीदारी के दौरान महिला के पर्स से मोबाइल चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन और मोबाइल के माध्यम से निकाले गए 9,560 रुपये भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह बिचपुरी बाजार में खरीदारी करने गई थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके हैंडबैग की चेन खोलकर उसमें रखा मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना जगदीशपुरा में मु.अ.सं. 446/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के खुलासे के लिए थाना जगदीशपुरा पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मघटई तिराहे के पास से अभियुक्त अरुण को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन तथा मोबाइल के जरिए निकाले गए 9,560 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगा रही है कि वह पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहा है या नहीं। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

video

Pages