भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026

भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल

भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के छलेसर पुलिस चौकी के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फिरोजाबाद से आगरा की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक फिरोजाबाद से आगरा की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे छलेसर पुलिस चौकी के अंतर्गत जोधा होटल के सामने पहुँचे, तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।

इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। घायलों की पहचान बबलू और ताराचंद पुत्र अमर सिंह (दोनों सगे भाई) निवासी नगला स्वरूप के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, परिजनों को दी गई सूचना

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना समय गंवाए दोनों घायल भाइयों को एम्बुलेंस से चैरिटेबल हॉस्पिटल, भागूपुर में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत बेहद गंभीर थी , उन्हें आगरा हॉस्पिटल के लिए रैफर कर दिया गया है। पुलिस द्वारा घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।

मिली सूचना के मुताबिक हादसे के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर छलेसर चौकी पर खड़ा करवा दिया गया है। मौके पर पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है। घायलों के इलाज को प्राथमिकता दी जा रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

video

Pages