परीक्षा देकर लौट रही दो बेटियों की मां की सड़क हादसे में मौत, जीआरपी में तैनात पति गंभीर रूप से घायल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026

परीक्षा देकर लौट रही दो बेटियों की मां की सड़क हादसे में मौत, जीआरपी में तैनात पति गंभीर रूप से घायल

परीक्षा देकर लौट रही दो बेटियों की मां की सड़क हादसे में मौत, जीआरपी में तैनात पति गंभीर रूप से घायल

जनपद आगरा। तहसील एत्मादपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। टीईटी की परीक्षा देकर पति के साथ बाइक से घर लौट रही एक महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि फिरोजाबाद के लतीफपुर गांव की रहने वाली प्रिया चतुर्वेदी अपने पति मोहित चतुर्वेदी के साथ आगरा में टीईटी की परीक्षा देने आई थीं। मोहित चतुर्वेदी जम्मू में जीआरपी में तैनात हैं और हाल ही में छुट्टी पर घर आए हुए थे। वे अपनी पत्नी को परीक्षा दिलाकर वापस लौट रहे थे, तभी एत्मादपुर क्षेत्र में एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रिया चतुर्वेदी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। मृतका अपने पीछे दो मासूम बेटियों को रोता-बिलखता छोड़ गई है, जिनके सिर से हमेशा के लिए मां का साया उठ गया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल मोहित को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हुए वाहन की तलाश के लिए हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक की पहचान कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

video

Pages