आगरा: बाह रेलवे स्टेशन मार्ग से अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

आगरा: बाह रेलवे स्टेशन मार्ग से अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

आगरा: बाह रेलवे स्टेशन मार्ग से अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

आगरा। थाना बाह पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी हाल ही में बड़ागांव में हुए झगड़े से भी जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा, पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त बाह के नेतृत्व में अपराधियों और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बाह पुलिस क्षेत्र में चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बड़ागांव में हुए झगड़े से संबंधित एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर बाह रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छदामी मठ से बाह रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी अंकुश पुत्र भूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा 315 बोर का कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना बाह में मुकदमा संख्या 157/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध हथियार रखने वालों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

video

Pages