आगरा में युवक ने पुल से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश, राहगीरों ने बचाई जान; जेब से मिला सुसाइड नोट - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

आगरा में युवक ने पुल से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश, राहगीरों ने बचाई जान; जेब से मिला सुसाइड नोट

आगरा में युवक ने पुल से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश, राहगीरों ने बचाई जान; जेब से मिला सुसाइड नोट

आगरा। आगरा में गुरुवार को एक 24 वर्षीय युवक ने अरनौटा पुल पर फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद राहगीरों की सतर्कता से उसकी जान बच गई। लोगों ने रस्सी की मदद से युवक को ऊपर खींचकर नीचे उतारा और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर किया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर करीब एक बजे की है। युवक ने अरनौटा पुल पर रस्सी का फंदा बनाकर खुद को लटका लिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे लटका देखा तो तत्काल रस्सी के सहारे ऊपर खींचकर सुरक्षित निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।

पुलिस को युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने अपने ससुराल पक्ष पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट के अनुसार युवक ने लिखा है कि उस पर तीन से चार लाख रुपये का कर्ज था। कर्ज चुकाने के लिए वह अपनी एक बीघा जमीन गिरवी रखना चाहता था। उसके परिवार के सदस्य इसके लिए तैयार थे, लेकिन ससुराल पक्ष ने इसका विरोध किया। युवक का आरोप है कि उसे लगातार धमकाया और मानसिक रूप से परेशान किया गया तथा उसकी पत्नी को भी उसके खिलाफ भड़काया गया।

पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर उसकी जांच की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। युवक का उपचार जारी है और उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

video

Pages