नीट पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला स्वागतयोग्य : के.के. भारद्वाज - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

नीट पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला स्वागतयोग्य : के.के. भारद्वाज

नीट पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला स्वागतयोग्य : के.के. भारद्वाज

आगरा। भाजपा नेता के.के. भारद्वाज ने नीट पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए केंद्र सरकार द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह छात्रों के भविष्य की सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या का समाधान केवल राजनीतिक विरोध से नहीं, बल्कि दोषियों को त्वरित और कठोर सजा दिलाने से होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। पेपर लीक में शामिल संगठित गिरोहों, बिचौलियों और यदि किसी कोचिंग संस्थान की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
के.के. भारद्वाज ने विपक्ष से अपील की कि वह इस संवेदनशील विषय पर राजनीति करने के बजाय लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखे। विपक्ष के नेता राहुल गांधी वर्तमान सरकार पर आरोप लगाने के बजाय यह बताएं कि उनके शासन काल में हुए पेपर लीक मामलों में क्या कार्यवाही की गई थी। उन मामलों की जिम्मेदारी किसकी थी। और कितने लोगों के खिलाफ कार्यवाही हुई थी।
भारद्वाज ने कहा कि मोदी सरकार परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषियों को शीघ्र दंड मिलने से भविष्य में ऐसे अपराधों पर अंकुश लगेगा और छात्रों का परीक्षा व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत होगा।

video

Pages