डायट आगरा में विजय प्रताप सिंह ने उप प्राचार्य एवं प्रभारी प्राचार्य का संभाला कार्यभार
आगरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) आगरा में विजय प्रताप सिंह ने उप प्राचार्य एवं प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वह डायट मैनपुरी में उप प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि शासन की सभी शैक्षिक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से संचालित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहेगा।
इस अवसर पर निवर्तमान प्रभारी प्राचार्य अनिरुद्ध यादव ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं और सफल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम में प्रवक्ता अनिल कुमार, यशवीर सिंह, डॉ. मनोज वार्ष्णेय, हिमांशु सिंह, धर्मेन्द्र प्रसाद गौतम, संजीव सत्यार्थी, डॉ. प्रज्ञा शर्मा, रचना यादव, रंजना पांडे, यशपाल सिंह, अबु मुहम्मद आसिफ, डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा, लाल बहादुर सिंह, तिलक जंग, गौरव भार्गव, आकांक्षा लवानिया, अमित दीक्षित सहित डायट का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।