आरबीएस कॉलेज खंदारी में होगा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ कार्यक्रम, मंत्री बेबी रानी मौर्य रहेंगी मुख्य अतिथि - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 8 जुलाई 2026

आरबीएस कॉलेज खंदारी में होगा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ कार्यक्रम, मंत्री बेबी रानी मौर्य रहेंगी मुख्य अतिथि

आरबीएस कॉलेज खंदारी में होगा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ कार्यक्रम, मंत्री बेबी रानी मौर्य रहेंगी मुख्य अतिथि

आगरा। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का जनपद स्तरीय आयोजन 08 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे राव कृष्णपाल सिंह ऑडिटोरियम, आरबीएस डिग्री कॉलेज खंदारी, आगरा में किया जाएगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देशों के क्रम में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जनपद वाराणसी के व्यापार केंद्र (ट्रेड सेंटर) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होगा, जिसका सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर किया जाएगा।

आगरा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा. मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य उपस्थित रहेंगी। इसके साथ ही जनपद के जनप्रतिनिधिगण भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ के साथ ही डीबीटी वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं संबंधित कर्मचारी मौजूद रहेंगे।


video

Pages