युवती से दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 4 जुलाई 2026

युवती से दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार

युवती से दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार

आगरा। थाना हरीपर्वत पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोपी बॉबी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि करीब दो वर्ष पहले आरोपी बॉबी ने उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान उसने पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लीं। इसके बाद आरोपी लगातार उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना हरीपर्वत में मु0अ0सं0 185/2026 के तहत धारा 69 एवं 351(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना हरीपर्वत पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी बॉबी को ग्राम पुरामना, किरावली से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

video

Pages