मंदिर विकास व समाज सेवा के संकल्प के साथ नई जैन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

मंदिर विकास व समाज सेवा के संकल्प के साथ नई जैन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

मंदिर विकास व समाज सेवा के संकल्प के साथ नई जैन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

ट्रांस यमुना स्थित चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में गरिमामय समारोह, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु

जनपद आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में रविवार को नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बेहद श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, महिला मंडल और नवकार वधू मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंदिर के विकास, धार्मिक गतिविधियों के विस्तार और सामाजिक कार्यों को पूरी निष्ठा व पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल एवं नवकार वधू मंडल द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण और भक्तिमय भजनों से हुआ, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया। शपथ ग्रहण के दौरान पदाधिकारियों ने समाज के विश्वास पर खरा उतरने और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ पत्रकारों ने भी नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित के कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि इस नई कार्यकारिणी से समाज को एक नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

इन्हें सौंपी गई कार्यकारिणी की कमान संरक्षक: चैतन्य स्वरूप जैन एवं प्रशांत जैन अध्यक्ष: जितेंद्र कुमार जैन 'बंटी',उपाध्यक्ष: सुबोध कुमार जैन,महामंत्री: धर्मेंद्र कुमार जैन,कोषाध्यक्ष: राजीव जैन संयुक्त मंत्री: संदीप जैन, संगठन मंत्री: मोहित जैन, मंदिर मंत्री: कमल जैन,
प्रचार मंत्री: विप्लव जैन, सांस्कृतिक मंत्री: वैभव जैन,ऑडिटर: सीए मनीष जैन एवं आकाश जैन

समारोह में यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर पुष्पेंद्र जैन, अनंत भाई, सतीश कुमार, दिनेश बाबू, विजेंद्र जैन, कंचन जैन, नीलम जैन, पूजा जैन, संगीता जैन, शर्मिष्ठा जैन, सिद्ध शरण जैन, अमंता जैन, खुशबू जैन, प्रीति जैन, पारुल जैन, दर्पण जैन, स्नेहलता जैन, देवेंद्र जैन, राजीव जैन केसरी, पंकज जैन, ओम प्रकाश जैन, राजेश जैन, बबीता जैन सहित ट्रांस यमुना महिला इकाई व नवकार वधू मंडल की सदस्याएं और समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन मंगलकामनाओं और सामूहिक आशीर्वाद के साथ हुआ।

video

Pages