कारगिल विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को कैडेट्स ने किया नमन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 27 जुलाई 2026

कारगिल विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को कैडेट्स ने किया नमन

कारगिल विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को कैडेट्स ने किया नमन 

जनपद आगरा:-एनसीसी आर्मी विंग एव एयर विंग के संयुक्त तत्ववधन में आगरा कॉलेज के सेमीनार हॉल में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने ऑपरेशन विजय के दौरान 1999 में देश की रक्षा करते हुऎ अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रो पीवी झा एवं मुख्य प्रानुशासक प्रो वीके सिंह ने अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि जब भी देश पर दुश्मन ने आंख उठाने का प्रयास किया है तो हमारे सैनिकों ने उसको मुंह तोड़ जवाब देकर भारत माता का मस्तक सदैव ऊंचा रखा है। हमें ऐसे वीर जवानों पर गर्व है।

एनसीसी आर्मी विंग के कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने ऑपरेशन विजय के वीर सैनिकों के शौर्य एवं पराक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की। वहीं एयर विंग के फ्लाइंग ऑफिसर नितेश शर्मा ने भारतीय सेना एवं वायु सेना को विश्व का सबसे मजबूत सैन्य बल बताते हुए तीनों अंगों की प्रशंसा की और कारगिल युद्ध के दौरान इनकी सशक्त भूमिका को रेखांकित किया।
सार्जेंट प्राची अग्रवाल ने संचालन तथा अंडर ऑफिसर समायरा सिंह ने आभार व्यक्त किया।

कैडेट अनुश्री बर्मन, चमन यादव, परी सोनी,  दीक्षा भदौरिया, अनुष्का, देवांश शर्मा, प्रथम गर्ग ने कारगिल विजय दिवस के ऊपर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर कैडेट प्रियंका, प्रिया, आर्यन पचौरी सक्षम संदीप दीपेश सहित  एनसीसी आर्मी विंग एवं एयर विंग के कैडेट्स  उपस्थित रहे। 
इससे पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

video

Pages