आगरा: प्रभारी डीसीपी पश्चिमी ने थाना सैंया का किया औचक निरीक्षण, कांवड़ मार्ग की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

आगरा: प्रभारी डीसीपी पश्चिमी ने थाना सैंया का किया औचक निरीक्षण, कांवड़ मार्ग की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आगरा: प्रभारी डीसीपी पश्चिमी ने थाना सैंया का किया औचक निरीक्षण, कांवड़ मार्ग की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आगरा। प्रभारी पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) ने सोमवार को थाना सैंया का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों, महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्पडेस्क, बैरक, मालखाना तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, फरियादियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार तथा थाने की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद प्रभारी डीसीपी पश्चिमी ने आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए थाना सैंया क्षेत्र से धौलपुर (राजस्थान) बॉर्डर तक कांवड़ मार्ग का स्थलीय भ्रमण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा मार्ग पर की गई तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों की यात्रा सुरक्षित, सुगम और निर्बाध रहे। साथ ही पूरे मार्ग पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सतत निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

video

Pages