शराब के नशे में ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक, डौकी पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 5 जुलाई 2026

शराब के नशे में ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक, डौकी पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

शराब के नशे में ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक, डौकी पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

आगरा के डौकी थाना क्षेत्र के चमरपुरा गांव में शनिवार को एक युवक शराब के नशे में विद्युत ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। युवक को ट्रांसफार्मर पर चढ़ा देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनीत शर्मा और वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सबसे पहले बिजली विभाग से संपर्क कर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति तत्काल बंद कराई, जिससे करंट लगने का खतरा टल गया।

इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक युवक को समझाया-बुझाया। आखिरकार युवक पुलिस की बात मान गया और सुरक्षित ट्रांसफार्मर से नीचे उतर आया।

बताया गया कि युवक की पहचान नरेंद्र पुत्र मौजीराम निवासी चमरपुरा के रूप में हुई है, जो शराब के नशे में ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया था।

युवक के सुरक्षित नीचे उतरने पर ग्रामीणों और पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कराकर और धैर्यपूर्वक समझाइश देकर डौकी पुलिस ने एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

video

Pages