ऑटो में सवारी बैठाकर लूट करने वाला गैंग गिरफ्तार, तीन बदमाश जेल भेजे गए - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 5 जुलाई 2026

ऑटो में सवारी बैठाकर लूट करने वाला गैंग गिरफ्तार, तीन बदमाश जेल भेजे गए

ऑटो में सवारी बैठाकर लूट करने वाला गैंग गिरफ्तार, तीन बदमाश जेल भेजे गए

आगरा के थाना हरीपर्वत पुलिस ने ऑटो में सवारी बैठाकर लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 7,080 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त ऑटो और एक चाकू बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई को दर्ज मुकदमे में पीड़ित ने बताया था कि 25 जून 2026 को वह अपनी पत्नी के साथ अस्पताल से लौटते समय एक ऑटो में सवार हुआ था। ऑटो में पहले से बैठे बदमाशों ने सुनसान स्थान पर ले जाकर दंपति से 17 हजार रुपये लूट लिए और सुल्तानगंज पुलिया के पास उतारकर फरार हो गए।

मामले के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गोल्ड मोहल्ला फैक्ट्री नाला, महादेव फ्रेंड्स के पास से तीन आरोपियों फरमान उर्फ अड्डा, शानू पुत्र शहीद खां और करन दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने फरार साथी अल्ताफ के साथ मिलकर लोगों को ऑटो में बैठाते थे और सुनसान जगह पर उनसे नकदी व मोबाइल लूट लेते थे। विरोध करने पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते थे। लूटे गए मोबाइल राह चलते लोगों को बेच देते थे, जबकि नकदी आपस में बांट लेते थे।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। फरार आरोपी अल्ताफ की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

video

Pages