डीसीपी पश्चिमी ने किया एसीपी बाह कार्यालय का त्रैमासिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
आगरा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्त एवं अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में प्रभारी पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) ने सहायक पुलिस आयुक्त (बाह) कार्यालय का त्रैमासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय के अभिलेखों, विभिन्न रजिस्टरों, लंबित प्रकरणों, रिकॉर्ड के रखरखाव, साफ-सफाई तथा कार्यालय व्यवस्था का गहन परीक्षण किया गया।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण, लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण तथा कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।