आगरा में मेडिकल स्टोरों के शटर तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, तीन शातिर चोर दबोचे, नकदी व सामान बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

आगरा में मेडिकल स्टोरों के शटर तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, तीन शातिर चोर दबोचे, नकदी व सामान बरामद

आगरा में मेडिकल स्टोरों के शटर तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, तीन शातिर चोर दबोचे, नकदी व सामान बरामद

आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों के शटर तोड़कर नकदी और कीमती सामान चोरी करने की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी, मोबाइल फोन, बैंक चेक, धातु के धार्मिक यंत्र और अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, अखिलेश टावर स्थित एक सर्जिकल एवं मेडिकल स्टोर के संचालक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रात में अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर व कैश काउंटर तथा अलमारी के ताले तोड़कर लगभग ₹38 हजार की नकदी और करीब ₹60 हजार कीमत की अष्टधातु मशीन चोरी कर ली। इस मामले में थाना हरीपर्वत पर मुकदमा संख्या 250/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसी क्षेत्र में स्थित एक अन्य मेडिकल स्टोर संचालक ने भी तहरीर देकर बताया कि चोर दुकान का ताला तोड़कर करीब ₹1.75 लाख की नकदी, दो बैंक चेक, बैंक पासबुक और अन्य सामान चोरी कर ले गए। इस मामले में मुकदमा संख्या 249/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

लगातार हुई चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त नगर के निर्देश पर थाना हरीपर्वत पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत के पर्यवेक्षण में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य साक्ष्य जुटाए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पालीवाल पार्क स्थित यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी की ओर जाने वाली सड़क से तीन आरोपियों—छोटू उर्फ सोहन, सत्यम और विकास—को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दोनों चोरी की घटनाओं से संबंधित 5 मोबाइल फोन, ₹14,450 नकद, सफेद-पीली धातु का एक ब्रेसलेट, काली धातु के तीन छोटे स्वास्तिक, दो धातु के सिक्के, सफेद धातु का एक चकोर यंत्र तथा केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के दो भरे हुए चेक बरामद किए गए।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी के अन्य सामान और उनके आपराधिक नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

video

Pages