ताजमहल के सेंट्रल टैंक में बंदरों की मस्ती, स्विमिंग पूल समझ लगाईं डुबकियां; पर्यटक बनाते रहे वीडियो - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 27 जुलाई 2026

ताजमहल के सेंट्रल टैंक में बंदरों की मस्ती, स्विमिंग पूल समझ लगाईं डुबकियां; पर्यटक बनाते रहे वीडियो

ताजमहल के सेंट्रल टैंक में बंदरों की मस्ती, स्विमिंग पूल समझ लगाईं डुबकियां; पर्यटक बनाते रहे वीडियो

आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ताजमहल के सेंट्रल टैंक में बंदरों का झुंड जमकर मस्ती करता दिखाई दे रहा है। बंदरों ने टैंक को मानो अपना स्विमिंग पूल बना लिया हो। कोई पानी में छलांग लगाता नजर आया तो कोई तैरते और डुबकियां लगाते हुए दिखाई दिया। बंदरों की इस अनोखी हरकत को देखकर वहां मौजूद भारतीय और विदेशी पर्यटक भी हैरान रह गए।

बंदरों की मस्ती ने पर्यटकों का खूब ध्यान खींचा। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इस नजारे की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पर्यटक बंदरों की चंचल हरकतों का आनंद लेते नजर आए।

हालांकि, इस घटना ने ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बड़ी संख्या में पर्यटकों के बीच बंदरों का इस तरह खुलेआम घूमना और सेंट्रल टैंक तक पहुंच जाना सुरक्षा की दृष्टि से चिंता का विषय माना जा रहा है। बंदर कई बार पर्यटकों पर हमला करने या उनके हाथ से खाने-पीने का सामान और अन्य वस्तुएं छीनने की घटनाओं के लिए भी जाने जाते हैं।

विश्व धरोहर ताजमहल में प्रतिदिन हजारों देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में परिसर में बंदरों की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना संबंधित विभागों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। वायरल वीडियो के बाद ताजमहल परिसर में वन्य जीवों की आवाजाही और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

video

Pages