आगरा ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 5 जुलाई 2026

आगरा ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक

आगरा ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक

09 प्रमुख चौराहों, ऑटो वेरिफिकेशन और सख्त प्रवर्तन पर पुलिस का फोकस

आगरा के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल एवं पुलिस उपायुक्त (यातायात) सोनम कुमार ने यातायात लाइन स्थित नवीन सभागार में सभी यातायात निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुचारु और प्रभावी बनाना रहा।

बैठक में शहर के 09 प्रमुख चौराहों पर चल रहे यातायात सुधार कार्यों की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑटो रिक्शा चालकों और वाहनों के सत्यापन अभियान को और तेज एवं व्यापक बनाने पर भी जोर दिया गया।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन जारी रखने के निर्देश दिए गए। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, गलत दिशा में वाहन चलाना, ओवरस्पीडिंग, अवैध पार्किंग और अन्य नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी चालान एवं कानूनी कार्रवाई जारी रखने को कहा गया।

बैठक में गैर-जनपद स्थानांतरित यातायात कर्मियों के स्थान पर शीघ्र प्रतिस्थापन तथा उपलब्ध पुलिस बल का संतुलित उपयोग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

सभी यातायात निरीक्षकों को नियमित क्षेत्र भ्रमण, संवेदनशील चौराहों की निगरानी, नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार, त्वरित समस्या निस्तारण और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि शहर में सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

video

Pages