आगरा के डॉ मनोज वार्ष्णेय आईआईएम अहमदाबाद प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नामित - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आगरा के डॉ मनोज वार्ष्णेय आईआईएम अहमदाबाद प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नामित

आगरा के डॉ मनोज वार्ष्णेय आईआईएम अहमदाबाद प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नामित 

आगरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा के प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय को भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद में होने वाले क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नामित किया गया है। डॉ मनोज वार्ष्णेय वर्तमान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में सेवारत विभाग एवं शैक्षिक तकनीकी विभाग का कार्य देख रहे हैं। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्य के प्रशिक्षण मॉड्यूल दक्ष और उच्च प्राथमिक स्तर के प्रधानाध्यापक हेतु हस्तपुस्तिका समर्थ सहित अन्य कई मॉड्यूल एवं हस्तपुस्तिकाओं के लेखन में योगदान दिया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने पीएम ईविद्या हेतु वीडियो निर्माण भी किया है डॉ मनोज वार्ष्णेय की तीन पाठ योजनाएं राज्य स्तर पर चयनित हो चुकी हैं तथा आपके नवाचार प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता भी राज्य स्तर पर उद्गम पुस्तिका में प्रकाशित 30 नवाचारों में शामिल  हुआ है । जिसमें प्रदेश के डायट के केवल तीन प्रवक्ताओं के नवाचारों को स्थान मिला है। डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय इंस्पायर अवार्ड राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा, श्रेष्ठा योजना आदि के माध्यम से छात्रों के प्रतियोगी परीक्षा में तैयारी हेतु प्रैक्टिस पेपर निकालने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 
डायट प्राचार्य विजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्येक डायट से एक प्रवक्ता को क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आई.आई.एम.अहमदाबाद के नामित किया जाना था। जिसमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा से डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय को नामित किया गया है। डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय के प्रशिक्षण प्राप्त करने से प्रशिक्षण में कार्यक्रमों में उनके प्रशिक्षण का लाभ सभी शिक्षकों को मिलेगा।

video

Pages