कमिश्नरेट आगरा में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, पुलिसकर्मियों ने किया सामूहिक श्रमदान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 19 जुलाई 2026

कमिश्नरेट आगरा में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, पुलिसकर्मियों ने किया सामूहिक श्रमदान

कमिश्नरेट आगरा में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, पुलिसकर्मियों ने किया सामूहिक श्रमदान

जनपद आगरा:- पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा, दीपक कुमार (IPS) के निर्देशन में कमिश्नरेट आगरा के समस्त थानों, चौकियों, शाखाओं, पुलिस कार्यालयों एवं अन्य पुलिस परिसरों में समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण द्वारा सामूहिक श्रमदान करते हुए व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान परिसरों की साफ-सफाई कर उन्हें स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया। साथ ही कार्यालयों के अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित किया गया तथा परिसर में लगे पेड़-पौधों की साफ-सफाई एवं देखभाल भी की गई।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुशासित कार्य वातावरण बनाए रखने का संकल्प दोहराते हुए "स्वच्छ थाना – सुरक्षित समाज" की भावना को व्यवहार में उतारने का संदेश दिया।

     

video

Pages