गुम हुआ मोबाइल बरामद, फतेहपुर सीकरी पुलिस ने मालिक को किया सुपुर्द - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 4 जुलाई 2026

गुम हुआ मोबाइल बरामद, फतेहपुर सीकरी पुलिस ने मालिक को किया सुपुर्द

गुम हुआ मोबाइल बरामद, फतेहपुर सीकरी पुलिस ने मालिक को किया सुपुर्द

आगरा। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने तत्परता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए गुम हुए मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द कर दिया।

थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के मुतबलियान निवासी शकील पुत्र गफ्फूर ने अपना मोबाइल फोन गुम होने के बाद CEIR (संचार साथी) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस टीम ने सर्विलांस और CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर उसे बरामद कर लिया।

बरामद मोबाइल फोन को पुलिस ने विधिवत आवेदक शकील को सौंप दिया। अपना मोबाइल वापस मिलने पर उन्होंने थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस और आगरा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

आगरा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं और CEIR (संचार साथी) पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर मोबाइल को ब्लॉक कराएं, जिससे उसे ट्रेस कर बरामद करने में सहायता मिल सके।

video

Pages