आगरा: मलपुरा पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता, वांछित आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026

आगरा: मलपुरा पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता, वांछित आरोपी गिरफ्तार

आगरा: मलपुरा पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता, वांछित आरोपी गिरफ्तार

आगरा। थाना मलपुरा पुलिस ने चोरी के एक मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। कमिश्नरेट आगरा द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त सैंया के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, कृष्ण विहार कॉलोनी जखौदा निवासी सुनीश शर्मा ने थाना मलपुरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर से कीमती सामान चोरी कर ले गए। तहरीर के आधार पर थाना मलपुरा में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान थाना मलपुरा पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रही। चेकिंग और गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जखौदा पुल के पास से मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसी चोरी की घटना में शामिल चार अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब फरार चल रहे एक और आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

video

Pages