आगरा: पिनाहट पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार; आभूषण और नकदी बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 18 जुलाई 2026

आगरा: पिनाहट पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार; आभूषण और नकदी बरामद

आगरा: पिनाहट पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार; आभूषण और नकदी बरामद

आगरा। थाना पिनाहट पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की दो अलग-अलग वारदातों का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के आभूषण और नकदी बरामद करने का दावा किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई को मोहल्ला थरी निवासी सोमेश कुमार के घर में चोरी की घटना हुई थी, जबकि 16 जुलाई को कस्बा पिनाहट के मोहल्ला मार निवासी मनोज कुमार की दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया गया था। दोनों मामलों में थाना पिनाहट में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर गठित टीम ने शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सद्दाम पुत्र नूर मोहम्मद निवासी पिनाहट और मुन्ना पठान पुत्र मेहराज निवासी चांदनी चौक, पिनाहट के रूप में हुई है।

पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो पीले धातु के झुमके तथा नकदी बरामद की। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में आवश्यक धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों का क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं से भी कोई संबंध है या नहीं।

video

Pages