सदर बाजार पुलिस की कार्रवाई: घर में चोरी करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी को पहले ही भेजा जा चुका है जेल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

सदर बाजार पुलिस की कार्रवाई: घर में चोरी करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी को पहले ही भेजा जा चुका है जेल

सदर बाजार पुलिस की कार्रवाई: घर में चोरी करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी को पहले ही भेजा जा चुका है जेल

आगरा। थाना सदर बाजार पुलिस ने घर में चोरी की घटना में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। मामले में शामिल दूसरे आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार वादी ने थाना सदर बाजार में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह शाम के समय अपनी पत्नी के साथ खरीदारी करने दुकान गया था। इसी दौरान अज्ञात चोर उसके घर में घुस गए और घर में रखी नकदी व आभूषण चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार में मुकदमा संख्या 0334/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना के खुलासे के लिए थाना सदर बाजार पुलिस ने विशेष टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बुंदूकटरा इलाके से वांछित आरोपी अक्षय को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि इस चोरी की घटना में शामिल दूसरा आरोपी विष्णु पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है तथा चोरी गए शेष सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

video

Pages