आगरा: संजय प्लेस कपड़ा मार्केट की तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

आगरा: संजय प्लेस कपड़ा मार्केट की तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

आगरा: संजय प्लेस कपड़ा मार्केट की तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

आगरा। शहर के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र संजय प्लेस स्थित कपड़ा मार्केट में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा मार्केट की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हादसा संजय प्लेस कपड़ा मार्केट के ब्लॉक नंबर-2 में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक अचानक तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर एकत्र हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि युवक हादसे का शिकार हुआ, उसका पैर फिसला या फिर घटना के पीछे कोई अन्य कारण है। साथ ही मृतक की पहचान के प्रयास भी किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

video

Pages