आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: तीन थानों के प्रभारी बदले, जसवीर सिंह सिरोही बने एसीपी सैंया - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026

आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: तीन थानों के प्रभारी बदले, जसवीर सिंह सिरोही बने एसीपी सैंया

आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: तीन थानों के प्रभारी बदले, जसवीर सिंह सिरोही बने एसीपी सैंया

आगरा। आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बुधवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। इस दौरान तीन थानों के प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया, जबकि ताजगंज थाना प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही को पदोन्नति देकर एसीपी सैंया की जिम्मेदारी सौंपी गई।

जारी तबादला सूची के अनुसार, ताजगंज थाना प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही को प्रमोट कर एसीपी सैंया नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर हरीपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा को ताजगंज थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।

वहीं खंदौली थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह का तबादला कर उन्हें हरीपर्वत थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी उपेंद्र श्रीवास्तव को खंदौली थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस कमिश्नरेट द्वारा किए गए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी अधिकारियों ने शीघ्र कार्यभार ग्रहण कर अपनी-अपनी तैनाती पर काम शुरू कर दिया है।

video

Pages