आगरा: बासौनी में नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 2 जुलाई 2026

आगरा: बासौनी में नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

आगरा: बासौनी में नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

आगरा:- थाना बासौनी पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पीड़िता के पिता ने हाल ही में थाना बासौनी में तहरीर दी थी कि पिछले कुछ महीनों से दो युवक उनकी नाबालिग बेटी को परेशान कर रहे थे। आरोप है कि दोनों ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

बुधवार को मुखबिर की सूचना पर थाना बासौनी पुलिस ने पिनाहट-नंदपुरा मार्ग पर बंबा की पुलिया के पास से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करतार सिंह पुत्र शिवराज सिंह, निवासी ग्राम व थाना बासौनी और राघवेंद्र पुत्र पूरन सिंह, निवासी ग्राम गुर्जा, थाना बासौनी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पॉक्सो एक्ट के तहत पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।

video

Pages