आगरा में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, किशोरी पहले ही सकुशल बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 6 अगस्त 2026

आगरा में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, किशोरी पहले ही सकुशल बरामद

आगरा में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, किशोरी पहले ही सकुशल बरामद

आगरा। शमशाबाद थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को इकलासपुरा अंडरपास के पास से दबोचा, जबकि किशोरी को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया गया था।

पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को पीड़ित पिता ने शमशाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 अगस्त को उनकी नाबालिग बेटी को गांव मधुपुर निवासी शिवा उर्फ होरी पुत्र कुंवर पाल बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुधवार को इकलासपुरा अंडरपास के पास से आरोपी शिवा उर्फ होरी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी सुरेंद्र राव ने बताया कि नाबालिग किशोरी को 4 अगस्त को ही सकुशल बरामद कर लिया गया था। उसके आवश्यक बयान दर्ज कराए जा रहे हैं तथा चिकित्सीय और अन्य वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

video

Pages