आगरा में मोबाइल चोर गिरफ्तार, 4 मोबाइल, एटीएम-आधार कार्ड समेत चोरी का सामान बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 6 अगस्त 2026

आगरा में मोबाइल चोर गिरफ्तार, 4 मोबाइल, एटीएम-आधार कार्ड समेत चोरी का सामान बरामद

आगरा में मोबाइल चोर गिरफ्तार, 4 मोबाइल, एटीएम-आधार कार्ड समेत चोरी का सामान बरामद

आगरा। थाना हरीपर्वत पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान मोबाइल चोरी और अन्य चोरी की वारदातों में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, थाना हरीपर्वत की टीम क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल चोरी और अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्त एक व्यक्ति बलवंत लॉज के पास चोरी के सामान के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 4 चोरी के मोबाइल फोन, 4 चार्जर, 4 एटीएम कार्ड, 5 आधार कार्ड, 3 पैन कार्ड, 1 मतदाता पहचान पत्र, 7 सिम कार्ड, 9 ताले की चाबियां तथा 300 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस का मानना है कि बरामद सामान विभिन्न चोरी और लूट की घटनाओं से संबंधित हो सकता है।

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना हरीपर्वत में मुकदमा संख्या 258/2026 के तहत धारा 317(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य चोरी की घटनाओं में उसकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

video

Pages