रिवॉल्वर लूट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 32 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 22 अगस्त 2026

रिवॉल्वर लूट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 32 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद

रिवॉल्वर लूट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 32 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद

आगरा। रिवॉल्वर लूट के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त के खिलाफ थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस और एसओजी पश्चिमी जोन की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित अभियुक्त जगदीश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 32 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस के अनुसार, मामला 5 मई 2026 का है। वादी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 3 मई को वह गांव सोनोटी से आगरा लौट रहा था। इसी दौरान लखन सिंह, मूलचंद, जगदीश, टहल्लू, सतीश, राजेश, योगेश, रोहित, मोहित, विष्णु और सौरभ ने मिलकर वादी, उसकी पत्नी, मां और पुत्र के साथ मारपीट की तथा उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर समेत अन्य सामान छीन लिया।

मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास शुरू किए। इसी क्रम में 21 अगस्त 2026 को थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस और एसओजी पश्चिमी जोन की संयुक्त टीम क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त कर रही थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे में वांछित जगदीश पुत्र नवल सिंह, निवासी सोनोटी, थाना फतेहपुर सीकरी, आगरा को पाली कट के आगे ग्राम सोनोटी की ओर से गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 32 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में नामजद अभियुक्त मूलचंद और लखन सिंह को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में शामिल अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस और एसओजी पश्चिमी जोन की संयुक्त कार्रवाई को रिवॉल्वर लूट के मामले में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

video

Pages