फरार वारंटी अभियुक्त को फतेहपुर सीकरी पुलिस ने दबोचा, लंबे समय से चल रहा था फरार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 22 अगस्त 2026

फरार वारंटी अभियुक्त को फतेहपुर सीकरी पुलिस ने दबोचा, लंबे समय से चल रहा था फरार

फरार वारंटी अभियुक्त को फतेहपुर सीकरी पुलिस ने दबोचा, लंबे समय से चल रहा था फरार

आगरा। फतेहपुर सीकरी थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त राजवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके मस्कन से दबोचकर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, राजवीर सिंह पुत्र विश्वंबर सिंह निवासी ग्राम बरौलीरान, थाना नदबई, जिला भरतपुर के विरुद्ध थाना फतेहपुर सीकरी में वाद संख्या 91/24, अपराध संख्या 204/23 के तहत धारा 279, 338 एवं 304(ए) भादवि में मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए राजवीर सिंह काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने 20 अगस्त 2026 को उसके मस्कन पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहपुर सीकरी पुलिस की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह, निरीक्षक अपराध अरविंद कुमार और उपनिरीक्षक रामवीर सिंह शामिल रहे।

video

Pages